• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 8, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope : आज का राशिफल, रविवार, 10 जनवरी 2021 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope : आज का राशिफल, रविवार, 10 जनवरी 2021 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष : शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे ज़िन्दगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। खेलकूद जीवन का जरुरी हिस्सा है लेकिन खेलकूद में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि आपकी पढ़ाई में कमी आ जाए। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे। यात्रा पर किसी हसीन अजनबी से मुलाकात आपको अच्छे अनुभव करा सकती है।

वृष : एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा और मन की शांति लेकर आएगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। अंजान लोगों से बात करना ठीक है लेकिन उनकी विश्वसनियता जाने बिना उनको अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही जाया करेंगे और कुछ नहीं। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या ख़ामियाज़ा उसे भुगतना पड़ रहा है। आपकी चिंताएं आज आपको जीवन का आनंद लेने से आपको रोक सकती हैं।

मिथुन : धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। दोस्त मददगार और सहयोगी रहेंगे। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की ज़रूरत महसूस करेंगे। लोगोंं के बीच रहकर सबका सम्मान करना आपको आता है इसलिए आप भी सबकी नजरों में अच्छी छवि बना पाते हैं।

कर्क : आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की ज़रूरत है। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मज़बूत बनाएगा। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे लेकिन इस काम में आप इतना उलझ सकते हैं कि आपके जरुरी काम भी छूट जाएंगे । वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफ़ेक्ट्स भी होते हैं; आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है। जीवन का आनंंद अपने लोगों को साथ लेकर चलने में है यह बात आज आप स्पष्टता से समझ सकते हैं।

सिंह : आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। आपकी बात करने का तरीका आज बहुत खराब होगा जिसकी वजह से समाज में आप अपना मान सम्मान खो सकते हैं।

कन्या : आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई ज़रूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। शादी लायक़ युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौक़ा दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है। घर का कोई सदस्य आज आपके खिलाफ बातें कर सकता है जिससे आपकी भावनाएं आहत होंगी।

तुला : बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है जिससे आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। आज अपने मन को काबू में रखने की कोशिश करें।

वृश्चिक : आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। रोमांस को झटका लगेगा और आपके क़ीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाक़ात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है। अपने दोस्तों को पहले ही इत्तला कर दें कि आप आ रहे हैं, नहीं तो काफ़ी वक़्त ख़राब हो सकता है।

धनु : आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। हालाँकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। किसी ख़बसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताज़ा करना न भूलें। रात को आज आप अपने किसी करीबी से कई देर तक फोन पर बात कर सकते हैं और अपने जीवन में चल रही बातों को बता सकते हैं।

मकर : अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे। आज छुट्टी के दिन किसी मल्टीप्लेक्स में जाकर कोई अच्छी फ़िल्म देखने से बढ़िया और क्या हो सकता है।

कुंभ : आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। आपके फ़ैसले में माता-पिता की मदद अहम साबित होगी। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है। सितारों की मानें तो आज आप अपने दोस्तों के साथ एक बेहतरीन शाम गुज़ारने वाले हैं। बस इतना याद रखें कि कोई भी चीज़ ज़रूरत से ज़्यादा हो तो अच्छी नहीं होती है।

ADVERTISEMENT

मीन : अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में इजाफा होगा। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है। अपने काम के प्रति आज आपका फोकस गजब का होगा। आपके काम को देखकर आज बॉस आपसे खुश हो सकता है।

प्रस्तुति : ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क : +919431339858.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 8th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 8 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 8th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 8 अगस्त 2026

August 8, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026

August 7, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 6th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 6 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 6th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 6 अगस्त 2026

August 6, 2026
Next Post
tata-motors-टाटा मोटर्स कैंटीन से 400 कर्मचारियों को हटाने के मामले की सुनवाई मंगलवार को, 12 साल से लटका हुआ है मामला

tata-motors-टाटा मोटर्स कैंटीन से 400 कर्मचारियों को हटाने के मामले की सुनवाई मंगलवार को, 12 साल से लटका हुआ है मामला

tata-steel-rmm-reorganisation-टाटा स्टील का नये सिरे से आरएमएम का मैनपावर तय, अभी कार्य कर रहे 507 कर्मचारी, कर्मचारियों की संख्या 501 पर हुआ फाइनल, जानें क्या हुआ  समझौता

tata-steel-rmm-reorganisation-टाटा स्टील का नये सिरे से आरएमएम का मैनपावर तय, अभी कार्य कर रहे 507 कर्मचारी, कर्मचारियों की संख्या 501 पर हुआ फाइनल, जानें क्या हुआ समझौता

tata-motors-vrs-scheme-last-date-extended-टाटा मोटर्स में बढ़ा दी गयी वीआरएस लेने की तिथि, कई लोग अब भी नहीं ले सके है वीआरएस, कई ने लिया है, जानें क्या है आदेश

tata-motors-vrs-scheme-last-date-extended-टाटा मोटर्स में बढ़ा दी गयी वीआरएस लेने की तिथि, कई लोग अब भी नहीं ले सके है वीआरएस, कई ने लिया है, जानें क्या है आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

Jharkhand cm help : असम बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड का बड़ा सहयोग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 करोड़ रुपये का दिया सहयोग

Jamshedpur weivers development : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन का 13वां हस्तकरघा दिवस शुक्रवार को, राज्यपाल लेंगे हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News