इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जुलाई 2026 सेशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है. अब ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आवेदन 31 अगस्त तक किया जा सकता है. आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर करना है. इग्नू द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एं प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में नामांकन करा सकते है. नामांकन से संबंधित विस्तृत जानकारी ignou.ac.in पर उपलब्ध है. अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुचित जन जाति (एसटी) के छात्रों को स्नातक सामान्य (बीएएम) बिकाम सामान्य एवं बीएससी सामान्य (बीएससीएम) कार्यक्रमो के शुल्क में 50% छूट के साथ नामांकन दिया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
उम्मीदवारों को अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स देकर और पासवर्ड बनाकर ऊपर बताए गए पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा. इग्नू जुलाई 2026 एडमिशन साइकल के लिए कई ओडीएल प्रोग्राम ऑफ़र कर रहा है. एडमिशन प्रोसेस के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स को अपना एप्लीकेशन जमा करने से पहले अपने पसंदीदा कोर्स की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को अच्छी तरह से देख लेना चाहिए. यह जानकारी राम कृष्ण मिशन वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जमशेदपुर स्थित इग्नू कार्यक्रम केंद्र 0534पी के कार्यक्रम प्रभारी डॉ अरविंद तिवारी ने दी है.




