नई दिल्ली : यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI की ओर से दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने का निर्देश जारी किया गया है. जिसके लिए 14 जून 2023 अंतिम तारीक है. यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप फ्री में अपना आधार कार्ड अपडेट करवा सकते है. सरकार की ओर से 15 मार्च से 14 जून के बीच यह सेवा मुफ्त में दी जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद इस सेवा का उपयोग करने के लिए पैसे देने होंगे. myAadhaar पोर्टल पर अपना आधार अपडेट करे या फिर आधार केन्द्र पर 50 रुपए देकर आधार अपडेट करवा सकते है. एड्रेस, फोन नंबर, नाम और डेट ऑफ बर्थ जैसी चीजें अपडेट की जा सकेगी. इनके लिए जरुरी दस्तावेज भी उपलब्ध करवाने होगें.














