चाकुलिया: शहीद दिवस पर गुरूवार को झामुमो कार्यकर्ता गौशाला चौक पहुंचकर चौक पर स्थापित शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. मौके पर शहीद भगत सिंह अमर रहे,शहीद दिवस अमर रहे का नारा लगाया. मौके पर राकेश महंती, विशाल बारिक, राहुल महतो, बलराम महतो,राजा बारिक, गणेश दत्त,अक्षय नायक,राम बास्के,स्वना मांडी, देवाशीष दास,राजु कर्मकार,गौतम शर्मा,शुभदीप दास,दीप चक्रवर्ती समेत अन्य उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने किया माल्यार्पण:चाकुलिया के ग्रामीण दौरे पर पहुंचे पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने चाकुलिया नयाबाजार गौशाला चौक के पास स्थापित शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर सभी ने शहीद भगत सिंह की जीवनी से प्रेरणा लेकर देश और समाज के विकास में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर समीर दास, सोमबारी सोरेन समेत काफी संख्या में समर्थक उपस्थित थे.




