अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के पिद्राजोड़ा थाना क्षेत्र से अपहरण की गयी हिन्दू युवती को पुलिस ने गुरुवार को खोज निकाला है. वहीं युवक युवती दोनों को महुआ थाना से पकड़ा गया है. बताया जा रहा था कि दोनों किराए के मकान में रह रहे थे. वहीं युवती से पुलिस थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है. वहीं मुख्य आरोपी मुस्तफा अंसारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसे पूछताछ के बाद जेल भेजा दिया गया है. वहीं अन्य दो मुस्लिम युवा फरार चल रहे है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
गौरतलब है कि बोकारो पिद्राजोड़ा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से मंगलवार की सुबह 18 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया गया था. जिसके बाद बुधवार को युवती के पिता ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. वहीं युवती के नहीं मिलने पर आक्रोशित लोगों ने बहादुरपुर मेन रोड को जाम कर दिया था. इस दौरान लोगों ने टायर जलाकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी. जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी और छानबीन में जुट गयी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महुआ थाना में छापेमारी की. जिसके बाद युवक-युवती को वहां से पकड़ा गया.




