जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित श्रीकृष्णा टेक्सटाइल नमक कपड़े की दुकान में बीती रात चोरों ने धावा बोला. फिर दुकान का ताला तोड़कर 90 हजार रुपये की कपड़े की चोरी कर ली गई.
भाजपा नेता अनिल मोदी की है दुकान : जिस दुकान में चोरी की घटना घटी, वह भाजपा नेता अनिल मोदी की दुकान है. उनके मुताबिक उन्होंने गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद किया था. उसके बाद शुक्रवार की सुबह दस बजे जब वे दुकान खोलने के लिये पहुंचे तो देखा कि शटर के बाहर का ताला टूटा हुआ है. शटर खोलने पर देखा कि भीतर के सभी सामान बिखरे हुये हैं. जांच करने पर नब्बे हजार के कपड़े गायब पाये गए. उसके बाद घटना के संबंध में जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. मामला थाना पहुंचते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी गई. घटना के खुलासे को लेकर पुलिस दुकान के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले में जुटी हुई है. ताकि मामले का जल्द उद्भेदन किया जा सके.





