नयी दिल्ली : करीब 35 दिनों से चला आ रहा जंतर मंतर में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन समाप्त कर दिया गया है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद दोपहर करीब 3.30 बजे के बाद केंद्र सरकार के मंत्री जेपी नड्डा, जीतेंद्र सिंह के साथ सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास और सीजेपी नेता रंका के बीच हुई वार्ता के बाद आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी गयी. इस बैठक में केंद्र सरकार ने कहा है कि जितना भी केस इस आंदोलन को लेकर दायर हुआ था, उसको वापस लिया जायेगा. इसके अलावा परीक्षा के बाद मृत छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये देने के प्रावधान को लेकर भी केंद्र सरकार पहल कर लिखित में सारी जानकारी उपलब्ध करायेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद केंद्र सरकार ने कहा कि नयी दिल्ली ही नहीं देश भर में भाजपा शासित प्रदेशों में जहां जहां केस हुआ है, वहां के केस को वापस कराने के लिए पहल करेंगे. इसके बाद छात्र आंदोलन को समाप्त करने का ऐलान केंद्र सरकार के मंत्री जेपी नड्डा, जीतेंद्र सिंह और सीजेपी के नेताओं ने संयुक्त रुप से संवाददाता सम्मेलन कर जानकारी दी. इसके बाद सभी छात्रों से अपील की गयी है कि सारे लोग वापस चले जाये. सारे लोग दिल्ली से बाहर निकल जाये. देश भर से आये हजारों छात्र अब वापस जाने की तैयारी कर रहे है.




