
रांची : रेलवे ने ट्रेन यात्रियों को फिर से झटका दिया है. जनरल टिकट जारी करने के आदेश के बाद इसे वापस ले लिया. हालांकि, बीते 8 दिसंबर को रेलवे की ओर से जारी आदेश के बाद संक्रामक और जानलेवा बीमारी के कारण लंबे समय से बंद रेलवे के टिकट काउंटर खुल गये हैं. यहां आम रेलयात्रियों को जनरल टिकट उपलब् ध कराया जा रहा था. नए आदेश के मुताबिक अभी जनरल टिकट नहीं मिलेंगे. इससे गंतव् य तक जाने में आम लोगों की परेशानियां फिर से बढ़ जाएंगी. अब तक रेलवे की ओर से छोटी दूरी की ट्रेनों यथा पैसेंजर ट्रेनों में भी एक दिन पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन रिजर्वेशन के जरिए टिकट लेने की सहूलियत दी गई थी. ऐसे में आम लोगों को यात्रा करने में अतिरिक्त सावधानी के साथ परेशानी भी उठानी पड़ रही थी. नए आदेश के मुताबिक पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्री अभी जनरल टिकट पर यात्रा नहीं कर सकेंगे. स्टेशन में इंट्री से लेकर सफर तक सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को अनुमति दी जाएगी. रेल मंत्रालय की ओर से सभी जोनल रेलवे को जनरल टिकट जारी नहीं करने के आदेश से अवगत करा दिया गया है. रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक विपुल सिंघल ने जोनल रेलवे को संबंधित इलाके में परिस्थिति का आकलन कर टिकट खिड़की खोलने का निर्देश दिया था. इसके साथ ही रेलवे की ओर से जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू की गई थी. रेलवे के नए आदेश के बाद अब रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से जनरल टिकट की बिक्री नहीं की जा सकेगी. नए आदेश के मुताबिक पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्री अभी जनरल टिकट पर यात्रा नहीं कर सकेंगे. स्टेशन में इंट्री से लेकर सफर तक सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को अनुमति दी जाएगी. रेल मंत्रालय की ओर से सभी जोनल रेलवे को जनरल टिकट जारी नहीं करने के आदेश से अवगत करा दिया गया है. ऐसे में अब साफ हो गया है कि स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के बीच अभी सामान्य स्थिति में चलने वाली एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें नहीं चलेंगी.




