जमशेदपुर : इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आइएसीसी) के जमशेदपुर डेस्क की वार्षिक परिवर्तन एवं स्थापना समारोह का आयोजन जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित द बुलेवार्ड होटल में किया गया. इस अवसर पर हाईको इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तापस साहू को वर्ष 2025-26 के लिए औपचारिक रूप से चेयरमैन के रूप में पदस्थापित किया गया. नवगठित बोर्ड में एम्पायर ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर डेवांग गांधीको वाइस चेयरमैन तथा मल्टीटेक कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक कृष्ण खारिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषणा की गई कि वरिष्ठ सदस्य रॉनल्ड डी’कोस्टा को पूर्वी क्षेत्र की क्षेत्रीय समिति में नामित किया गया है. इस अवसर पर आइएसीसी जमशेदपुर डेस्क के प्रमुख सदस्य, नकुल कमानी, संजीव रमन, रॉनल्ड डी’कोस्टा, डेवांग गांधी, कृष्ण खारिया, उत्तम अग्रवाल, शरद चंद्रन नायर, प्रतीक धाबू और एके श्रीवास्तव उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा संभावित सदस्य ऋषभ अग्रवाल और उदय धीर ने भी बैठक में भाग लिया. नव नियुक्त चेयरमैन तपस साहू ने अपने संबोधन में कहा कि वे आइएसीसी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और भारत-अमेरिका के बीच व्यापार एवं सहयोग को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि वे अपने पूर्ववर्तियों द्वारा शुरू की गई गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे. बैठक में यह भी बताया गया कि आइएसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप आचार्य 28 फरवरी 2026 को जमशेदपुर का दौरा करेंगे और यहां आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लेंगे. कार्यक्रम का समापन उत्साह और आशा के वातावरण में हुआ, जिसमें अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक साझेदारी को प्रोत्साहन देने और औद्योगिक विकास को गति देने के संकल्प को दोहराया गया.



