चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली संकुल संसाधन केन्द्र में शनिवार को संकुल अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों की रसोईया का पकवान बनाने की प्रतियोगिता आयोजित हुई. इसमें पांच स्कूल की रसोईया प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोधाशोली,मध्य विद्यालय कोलबादिया,प्राथमिक विद्यालय देवशोल,प्राथमिक विद्यालय राजबांध,प्राथमिक विद्यालय खाड़बांधा की रसोईया शामिल हुईं. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक गोविंद गोप, अंजन भोल,राईमोनी टुडू की देखरेख में प्रतिभागियों की बनाई हुई सब्जी के स्वादिष्टता जांच की गयी.जांच के क्रम में प्राथमिक विद्यालय राजबांध की ताप्ती महतो को प्रथम एवं देवशोल प्राथमिक विद्यालय की राधिका सिंह को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ. दोनों प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.











