जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्ठा ग्वाला बस्ती से छह वर्षीय मासूम आरिश गद्दी के अपहरण मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. शनिवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि अपहरण की वजह आपसी रंजिश थी. सिटी एसपी ने कहा कि आरिश के पिता फिरदौष गद्दी के भाई के यहां तीन लोग काम करते थे. इन तीनों मजदूरी का कुछ बकाया पैसा था, जिसे उनके भाई ने नहीं चुका रहे थे. इसी विवाद के कारण तीनों ने बदला लेने की नीयत से आरिश का अपहरण करने की साजिश रची. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में मुख्य आरोपी शेख इशादुल हक (55) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन अन्य की तलाश जारी है. (नीचे भी पढ़ें)
एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि घटना की मॉनिटरिंग वे स्वयं कर रहे थे और पूरे मामले में बिष्टुपुर थाना प्रभारी की भूमिका भी अहम रही. पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया. सिटी एसपी ने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.



