
जमशेदपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित इंटक का पांचवा अधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ. अधिवेशन में झारखंड से इंटक के सचिव रघुनाथ पांडेय शामिल हुए. अधिवेशन का संचालन महासचिव संजय ने किया. अधिवेशन में बिहार से चंद्र प्रकाश सिंह, बर्नपुर से हरजीत सिंह, चंद्रशेखरन, हिमाचल प्रदेश से हरदीप सिंह बाबा समेत अन्य मजदूर नेता शामिल हुए.



