
जमशेदपुर : आदित्यपुर नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम में साफ-सफाई का कार्य लम्बे समय से कर रहे साफाई कर्मियों ने झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के बैनर तले 28 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. यह जानकारी यूनियन के सचिव रमेश मुखी ने संवाददाता सम्मेलन में दी. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
उन्होंने कहा कि लंबे समय से कार्यरत इन सफाई मजदूरों को पीएफ व ईएसआईसी का लाभ नहीं मिलता है. ईएसआईसी की सुविधा के अभाव में आदित्यपुर नगर निगम के दो कर्मियों की मौत हो चुकी है. उन्होंने इन निकायों में पीएफ व ईएसआईसी घोटाला का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मियों के पारिश्रमिक से ईएसआईसी का पैसा काटा जाता है, लेकिन उसका कार्ड उन्हें नहीं दिया गया है. इसलिए वे उसका लाभ नहीं ले पाते हैं. उन्होंने कहा कि 28 मार्च से उक्त चारों निकायों के सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. हड़ताल के दौरान सफाई कार्य ठप रहेगा.




