जमशेदपुर : इंटक की वर्किंग कमेटी की बैठक बंगलुरू में 28 जून को होने वाली है. इस बैठक को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. वहीं, इस बैठक में शामिल होने के लिए जमशेदपुर के कई मजदूर नेता भी रवाना हो गये है. इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, टाटा स्टील यूटिलिटीज यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, जेसीएपीसीपीएल यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, वर्किंग प्रेसिडेंट डॉ शहनवाज आलम, महासचिव रवि कुमार, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, महासचिव आरके सिंह, टाटा ब्लूस्कोप यूनियन के पदाधिकारी बिजय खां, समेत अन्य लोग बेंगलुरु रवाना हो गये है. (नीचे भी पढ़ें)
वहां इंटक आगामी कार्यक्रमों को तय करेगी. 28 जून और 29 जून को यह मीटिंग होगी. तय एजेंडा के मुताबिक, पिछली मीटिंग के मिनट्स को कंफर्म किया जाये. संगठन को मजबूत बनाने पर एक सेशन होगा. वहीं, एफिलिएशन और डिसएफिलिएशन, वित्तीय मामलों और अन्य मामलों को लेकर चर्चा वहां होगी. इसमें इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी शामिल होंगे.






