नयी दिल्ली/जमशेदपुर : देश की राजधानी दिल्ली में इंटक एवं सेल मुख्यालय में इंटक के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा एवं सेल के यूनियन नेता रवि नागर के नेतृत्व में आयोजित की गई, जहां सभी यूनियन नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. संजय गाबा ने कहा कि राजेंद्र बाबू आजीवन निर्विवादित रहें. वह इंटक एवं कांग्रेस जनों के दिल में एक खास जगह रखते हैं. झारखंड यूथ इंटक के पूर्व अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा कि राजेंद्र बाबू का जीवन मजदूर वर्ग को समर्पित रहा. उनका सरल स्वभाव एवं सौम्यता उन्हें खास बनाती थी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय गाबा, शैलेश पांडेय, रवि नागर, संजय प्रसाद, अजित सिंह, राकेश कुमार, रमनदीप सिंह, महेश यादव, हर्ष पांडेय, कमलेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे.











