
Chaibasa : बढ़ती ठंढ को देखते हुए बुधवार की देर शाम जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैंतगढ़ के झण्डा चौक पर स्थानीय पुलिस के द्वारा थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के मार्गदर्शन में अलाव की व्यवस्था की गई, जिसमें लकड़ी जलाकर कर इस कनकनी एवं ठंड से लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया गया है. स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है. मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से झारखण्ड के के विभिन्न हिस्सों की तरह जगन्नाथपुर प्रखंड में भी ठंडी हवा तथा कनकनी बढ़ जाने के कारण लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गयी है. ऐसे में लोगों के लिए सार्वजनिक स्थल पर पुलिस प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था किए जाने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि इस ठंडी में गरीबों की परेशानी बढ़ गई है. जगन्नाथपुर पुलिस द्वारा राहत दिलाने का हमेशा प्रयास किया जा रहा है और हमेशा प्रयास किया जाएगा. श्री मोदक ने स्थानीय लोगों से अपील की कि आप अपने स्तर से जहां तक संभव हो, इस ठंड में गरीब बच्चों, महिलाओ एवं लोगो की मदद करें तथा गरीबों के लिए अलाव या कम्बल का व्यवस्था आवश्य करें. इस दौरान ग्रामीण मुंडा सत्यनारायण राठौर, सअनि तारकनाथ सिंह, मुन्ना पोद्दार, आबिद हुसैन, मोनो मिश्र, सीपूजीत, रागिब हुसैन, बीजू साव, खौरा पॉल, विनय साव, छोटू गुप्ता, नंदकिशोर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







