
चाईबासा : बकरीद पर्व को लेकर जगन्नाथपुर एसडीओ व एसडीपीओ ने क्षेत्र का जायजा लिया। समुदाय के लोगों से मिलकर बकरीद पर्व को लेकर जानकारी ली। समुदाय के लोगों और जमीयत जैन्तगढ़ के सदस्यों ने खुद बकरीद की नमाज घरों में अदा करने का निर्णय लिया। इस दौरान जगन्नाथपुर अनुमंडलाधिकारी स्मृता कुमारी ने कहा हम संक्रमण से लड़ रहे हैं। ऐसे में खुद सुरक्षित रहना अकलमंदी है। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कर ही हम सुरक्षित रह सकते हैं। घरों में रहकर नमाज अदा करें। खुद सुरक्षित रहें, देश समाज को सुरक्षित रखें। जगन्नाथपुर एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने कहा कि अफवाह में न पड़ें। सरकार के आदेशों का अनुपालन करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा सामाजिक दूरी से ही हम कोरोना को मात दे सकते हैं। हर हाल में सुरक्षा कवच के अंदर रहें। थाना प्रभरी मधुसूदन मोदक ने कहा कि न अफवाह फैलाये और न ही अफवाह में पड़ें। सोशल मीडिया में कुछ भी विवादित पोस्ट करने से बचें। सादगी के साथ बकरीद मनायें। श्रद्धा और अकीदत के साथ सब्र का दामन न छूटे। इस दौरान सअनि तारक नाथ, सदर जमीअत हबीबुल्लाह उमरी, हस्साम, हम्माद, इमरान, हशमत, आबिद, मोजाहिद, सुल्तान व अन्य उपस्थित थे।







