नयी दिल्ली / कश्मीर : पहलगाम के हमले के दूसरे दिन गम और गुस्सा पूरे देश में देखा जा रहा है. इस बीच भारत सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मोर्चे पर है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाड़ी देशों के दौरे को बीच में ही छोड़कर वापस लौट आये है. वे आते ही यहां देश के रक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बैठक की. इसके अलावा उन्होंने सीएसएस की मीटिंग बुलायी है. (नीचे भी पढ़ें)

भारत सरकार इसको लेकर करारा जवाब देने की तैयारी कर रही है. देश के गृह मंत्री अमित शाह खुद कश्मीर के उस इलाके में पहुंचे, जहां घटना घटी थी. घटनास्थल का दौरा किया. अधिकारियों के साथ बैठक की और इस हमले के बाद के ऐक्शन को और बेहतर तरीके से कराने का आदेश दिया. दूसरी ओर, इस मामले में आतंकी हमला करने वाले तीन संदिग्ध आतंकियों का स्केच जारी कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

इस मामले को लेकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत सरकार की ओर से बयान दे दिया है. भारत सरकार की ओर से राजनाथ सिंह ने कहा है कि ऐसा करारा जवाब दिया जायेगा कि दुनिया याद रखेगी. भारत इस मामले को लेकर चुप नहीं बैठेगी. इस बीच सभी 26 लोगों के अंतिम संस्कार किया गया है. इस बीच पूरे भारत में इस घटना का जोरदार विरोध हो रहा है.














