
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्व सांसद व पूर्व एसपी डॉ अजय कुमार ने अपना जन्मदिन सुभाष युवा मंच द्वारा आयोजित आनंद भोज के आयोजन के साथ मनाया । आनंद भोज का 282 वां आयोजन में लगभग 1000 लोगो को स्वादिष्ट भोजन सम्मान पूर्वक कराया गया । कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष पारस नाथ मिश्रा और पूर्व डीएसपी कन्हैया उपाध्याय ने भोजन का पैकेट जरूरतमंदो को दे कर शुरू किया। पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि डॉ अजय कुमार अपना जन्मदिन गरीब और बेसहारो को भोजन करवा कर करना चाहते थे । डॉ अजय कुमार ने पारस नाथ मिश्रा से उनके जन्मदिन के दिन आनंद भोज आयोजित कर जरूरतमंदो को भोजन करने की इच्छा जताई थी । डॉ अजय कुमार ने कहा कि गरीबो को भोजन करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है , और अपने अपने जन्मदिन के अवसर पर गरीबो की सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना सौभाग्य की बात होती है । कन्हैया उपाध्यक्ष ने कहा कि डॉ अजय कुमार हम सब के आदर्श है और उनके जन्मदिन पर सैकड़ों जरूरतमंदो को भोजन करना बेहद सराहनीय कार्य है । चंद्रेश्वर खान ने कहा कि आनंद भोज एक अनोखी पहल है और डॉ अजय अपना जन्मदिन आनंद भोज के साथ मना रहे है यह एक अनुकरणीय पहल है । पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि आनंद भोज के माध्यम से अब तक 2 लाख 15 हज़ार लोगो को भोजन कराया जा चुका है । डॉ अजय कुमार हमेशा से युवाओ को अपने कार्यशैली से प्रभावित करते रहे है , आज उनके जन्मदिन पर आनंद भोज आयोजित कर हम उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वास्थ्य जीवन की कामना करते है। आनंद भोज में बागबेड़ा डी बी रोड , रेलवे स्टेशन , जुगसलाई , बिष्टुपुर, साकची और कदमा में भोजन का वित्तरन किया गया । 1000 जरूरतमंदो को शहर के अलग अलग जगहों पर भोजन उपलब्ध कराया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंद्रजीत सिंह , इमरान आलम , विकाश सिंह , अजय सक्सेना , अजय शर्मा , विकाश शर्मा , अभिषेक चौधरी , विशाल सिंह , हर्षित कुमार , सुभ्रतो कुमार उपस्थित थे ।




