जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने हत्या की योजना बना रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि उनके तीन अन्य साथी वहां से फरार होने में कामयाब हो गये. एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर दो स्थित हरदेव बाड़ी के समीप गोरा गिरोह के सदस्य किसी की हत्या की योजना बनाने की फिराक में है. इसको लेकर सभी वहां एकत्र हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर तत्काल सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी के लिए भेजा गया. पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीन अपराधियों को को हथियार के साथ धर दबोचा. जिन्हें पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
गिरफ्त में आए युवक गोरा गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों में मोहम्मद इरफान, सैफ अली खान और अफसर खान शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से एक देसी ऑटो पिस्टल एवं तीन जिंदा गोलियां, एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा गोली और अन्य नशे के साजोसामान बरामद किये गये हैं.














