जमशेदपुर : जमशेदपुर के डीसी ऑफिस (समाहरणालय सभागार) में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना रबी वर्ष 2022-23 अन्तर्गत योग्य आवेदक किसानों के अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी ने सभी तरह के सत्यापन के बाद (फसल सत्यापन, भूमि सत्यापन, क्राप कटिंग एक्सपेरिमेंट इ केवाइसी 37 योग्य आवेदक किसानों की सूची समिति के समक्ष समर्पित किया. (नीचे भी पढ़ें)
उक्त अनुमोदित सूची के अन्तर्गत 37 किसानों का राहत राशि कुल 2,55,210 (दो लाख पचपन हजार दो सौ दस) मात्र का आवंटन की मांग राज्य नोडल पदाधिकारी से किये जाने पर सहमति प्रदान की गई. उक्त राशि का आवंटन मिलने के पश्चात् प्रधानमंत्री किसान योजना के माध्यम से संबंधित योग्य किसानों की राशि स्थानांतरित किया जा सकेगा जिसे जिला स्तरीय समन्वय समिति ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया. बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो, जिला कृषि पदाधिकारी विवेक बिरूआ, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुदीप्त राज, प्रबंधक, झारखंड राज्य सहकारिता बैंक लि. समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे.














