
जमशेदपुर : जमशेदपुर वन प्रमंड, मानगो वन प्रक्षेत्र के सौजन्य से मंगलवार को गोलमुरी स्थित केरला समाजम मॉडल स्कूल (केएसएमएस) में 72वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया. तत्पश्चात महोत्सव के विषयवस्तु पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने वनों के संवर्धन व संरक्षण पर बल दिया. महोत्सव में डीएफओ ममता प्रियदर्शी, स्कूल की प्राचार्या नंदिनी शुक्ला व अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर स्कूल परिसर में पौधरोपण कर वन एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया. वहीं स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूल के बच्चों को पर्यावरण व वनों के संरक्षण व संवर्धन के प्रति संवेदनशील बनाने का संकल्प दोहराया गया.



