जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने फरार चल रहे ब्राउन शूगर गिरोह के सदस्य हिमांशु मिश्रा उर्फ पुटू मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस को थाना में गत 3 मई को दर्ज मामले में उसकी तलाश थी. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल बिछाकर ही रखा था कि वह इलाके में चोरी की मोटरसाइकिल से सवारी कर रहा था. इसकी सूचना सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश मंडल को मिली. उसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा. उसने बताया कि एक सप्ताह पूर्व साकची थाना इलाके से मोटरसाइकिल की चोरी की थी. ब्राउन शूगर की बिक्री करने में पुलिस ने 3 मई को दो लोगों को जेल भेजा था. अभी भी उस मामले में दो लोग फरार चल रहे हैं.






