जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना इलाके में गौड़ बस्ती कृष्णा नगर निवासी पूनम देवी ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता का ह भी आरोप है कि उसका जेठ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता है. ऐसा करने पर ही ससुराल में रहने की इजाजत देने की बात कही है. इस संबंध में पूनम ने मानगो थाना में जेठ राजन वर्मा पर छेड़खानी करने, उज्जवल कुमार, उर्मिला देवी, शुखबू कुमारी, ससुर किशोरी प्रसाद पर दहेज के लिए मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस के मुताबिक ढाई साल पहले पूनम ने अपनी मर्जी से रमेश प्रसाद वर्मा के साथ प्रेम विवाह किया था. उसके बाद रमेश के घर वालों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया. तब से ही ससुराल वाले दहेज के लिए ताना मारते थे. पिछले दिनों पूनम अपने ससुराल गई तो उसके साथ मारपीट व छेड़खानी की गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
बिरसानगर में मारपीट व जाति सूचक अपशब्द करने के दो केस दर्ज
जमशेदपुर के बिरसानगर थाना में मारपीट. छिनतई व जाति सूचक अपशब्द कहने की धारा के तहत दो अलग अलग मामले दर्ज किए गए हैं. एक मामले में गोलपहाड़ी नया बस्ती निवासी चैती देवी ने आशा देवी, आशा के चालक, अरुण बैरागी, रविकांत शर्मा, शिवम कुमार, उज्जवल सहानी, चंदन गुहा समेत अन्य पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है. वहीं दूसरे मामले में सोनारी सिद्धो कान्हो बस्ती जोन नंबर दो निवासी मनीष केराई ने अनंत पांडे, सोमनाथ पांडे, सुमित पांडे उर्फ छोटू व संजय सिंह को आरोपी बनाया है. डीएसपी कमल किशोर दोनों मामले की जांच कर रहे हैं. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
कब्रिस्तान से बाइक चोरी
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना इलाके के धातकीडीह मेडिकल बस्ती स्थित 10 नंबर झोपड़ी निवासी सुधीर करुवा की बाइक संख्या जेएच05जी-2907 की चोरी घर के पीछे कब्रिस्तान से हो गई. घटना गत 26 मई की है. मामले में अज्ञात के खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया गया है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना की प्राथमिकी
जमशेदपुर के दो अलग अलग थाना में वाहन चालकों पर तेजी लापरवाही से गाड़ी चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार सिदगोड़ा थाना में बारीडीह ट्यूब कॉलोनी निवासी अमरजीत सिंह ने अज्ञात बाइक चालक पर बाइक से धक्का मारने व मृत्यु होने का मामला दर्ज कराया है. यह घटना शनिवार रात की है, जिसमें एक की मौत हो गई थी. वहीं, बिष्टुपुर थाना में कदमा न्यू रानी कूदर होल्डिंग नंबर छह निवासी कमलदीप सिंह ने वाहन संख्या जेएच05सीके-9225 के चालक पर दुर्घटना का मामला दर्ज कराया है. यह घटना 26 मई की है.






