जमशेदपुर : जमशेदपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां बालू गाड़ी 407 ट्रक ने सड़क किनारे खड़े चार बाइक एक बलेनो और एक बाउंड्रीवाल और को टक्कर मार दी. वही टक्कर इतना जबरदस्त की आसपास के लोग अपने घर से बाहर निकल गए. (नीचे भी पढ़ें)
वैसे यह घटना देर रात की है. बताया जा रहा है कि ट्रक का चालक शराब के नशे में था और तेज गति से गाड़ी को बिरसानगर के बस्ती से गुजर रहा था. तभी सड़क किनारे पार्किंग में खड़ी चार बाइक को रौंद दिया. इतना ही नहीं ड्राइवर नशे में इतना भूत था कि बाउंड्री वॉल को टक्कर मार बलेनो कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

टक्कर ऐसा कि मानो सीधे भिड़त हुई हो कार और 407 में. उधर अनियंत्रित होने के बाद ट्रक का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. वैसे स्थानीय लोग सुबह से मुआवजे की मांग को लेकर बिरसानगर मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन कर रहे है और गाड़ी के चालक और मालिक पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. आपको बता दे कि जिस सड़क पर यह घटना घटी है यह चोरी के बालू का यह रास्ता है. बालू माफिया इस रास्ते से चोरी की बालू को शहर में खपता है.







