जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे सोनारी मरीन ड्राइव स्थित एक्सएलआरआई गोलचक्कर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हाता से पटना जा रहा स्टील (आयरन स्पंज) से लदा 10 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गलत दिशा से आ रही दो बाइकों को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. तेज ब्रेक के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया. (नीचे भी पढे़ं)
हादसे के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए. ट्रक में लदा आयरन स्पंज बिहार के पटना भेजा जा रहा था. दुर्घटना के बाद पलटे ट्रक से सामान निकालकर दूसरे वाहन में लोड किया गया, ताकि परिवहन कार्य बाधित न हो. इस घटना में चालक को हल्की चोटें आईं. स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया. गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई. (नीचे भी पढे़ं)
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा सुबह 5:30 बजे हुआ, लेकिन पुलिस लगभग 11 बजे पहुंची, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. मरीन ड्राइव-एक्सएलआरआई गोलचक्कर क्षेत्र में पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं. लोगों ने यहां ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है.











