गालूडीह: अवैध खनन पर अपनाए गए कड़े रूख का फिर से असर दिखना शुरू हो गया है. मंगलवार रात गालूडीह थाना क्षेत्र के पुतरु टोल प्लाजा पर देर रात चलाये गए जांच अभियान में बालू लदे दो हाइवा को घाटशिला सीओ राजीव कुमार ने जब्त किया है. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर देर रात नेशनल हाइवे पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गयी. जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात नेशनल हाइवे पर जांच अभियान चलाया गया.(नीचे भी पढ़े)
जहां गुप्त सूचना के आधार पर दो हाइवा बालू का अवैध रूप से परिवहन करते गेट पार करते पकड़ा. दोनों वाहन में क्षमता से ज्यादा बालू लदे थे तथा चालान की मांग करने कर किसी भी वाहन के चालक वैध चालान नहीं प्रस्तुत नहीं किया. जिसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया. बता दें कि अवैध खनन एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.














