
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत नरवा मोड़ कदमडीह के पास एक स्कूटी और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना में स्कूटी सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बाइक सवार घायल मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायल महिला का इलाज चल रहा है. मृतक की पहचान परसुडीह गोलपहाडी निवासी बलराम गोप के रूप में की गई जबकि उसकी पत्नी भवानी गोप घायल हुई है. जानकारी देते हुए बलराम के भाई बृहस्पति गोप ने बताया कि घाटशिला में रिश्तेदार की मौत की खबर सुनकर भाई और भाभी स्कूटी से वहां जा रहे थे. रास्ते में सामने से आ रही बाइक से उन्हें तेजी से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए.














