
चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका चाकुलिया नया बाजार स्थित एसबीआई बैंक के पास दिपावली की रात नया बाजार निवासी राजेंद्र पांडेय के पुत्र अजित पांडेय और रितेश पांडेय के साथ वाजपेयी नगर निवासी योगेन्द्र सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह और अमन सिंह उर्फ अमन भारद्वाज के बीच जमकर मारपीट हुई है. मिली जानकारी के अनुसार रितेश पांडेय अपनी दुकान की पूजा कर प्रसाद वितरण कर रहे थे तभी वहां पर अमन सिंह उर्फ अमन भारद्वाज अपनी बाइक से वहां पहुंचे. इसी बीच दोनों में बकझक हुई. श्री पांडेय ने बताया कि अमन सिंह के रवैया झगड़ा देख उसने इसकी जानकारी अपने बड़े भाई अजित पांडेय और पिता राजेंद्र पांडेय को दी. कहा कि इसी बीच अमन सिंह ने भी अपने बड़े भाई अभिषेक सिंह को दूरभाष पर देकर बाजार बुलाया. अभिषेक सिंह और अमन सिंह ने उसपर हमला कर दिया. तभी अजित पांडेय वहा आ पहुंचे. अजित पांडेय द्वारा बीच बचाव करने पर अभिषेक सिंह और अमन सिंह ने अजित पांडेय पर भी हमला कर दिया. अजित पांडेय ने बताया कि दोनों भाइयों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे जख्मी कर दिया. मामले की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और घायल अजित पांडेय को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया. इस संबंध में थाना में दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया है. अमन सिंह उर्फ अमन भारद्वाज के बयान पर रितेश पांडेय, अजित पांडेय और राजेंद्र पांडेय के खिलाफ गाली गलौज करने और मारपीट कर 5 हजार रूपए और सोना का चैन छिन्ने का आरोप लगाया है. अमन सिंह के बयान पर कांड संख्या 55/21 धारा 323, 341, 379, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. वही अजित पांडेय ने कहा कि अमन सिंह ने बाइक से धक्का मारने पर बिरोध करने पर मारपीट करने, गाली गलौज करने सोना की चैन लेने और 15000 रूपये छिन्ने,और अमन सिंह के सभी परिवार के लोग उनके आवास पहुंच कर उनके पिता राजेंद्र पांडेय के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. अजित पांडेय के बयान पर योगेन्द्र सिंह, पत्नी गीता देवी, अभिषेक सिंह और अमन सिंह उर्फ अमन भारद्वाज के खिलाफ कांड संख्या 56/21 धारा 324, 341, 379, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है.














