
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो बिग बाजार के एनएच 33 के पास बिजली के खंभे पर चढ़कर फाइबर केवल की चपेट में आकर गुलशन बोईपाई गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर अवस्था में गुलशन के साथियों ने उसे इलाज के लिए फ़ौरन टीएमएच पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. गुलशन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है. गुलशन मानगो शंकोसाई रोड नंबर एक का रहने वाला है. घायल की मां ने बताया कि गुलशन उनका इकलौता बेटा है और वह बेटे के साथ अकेले रहती है. गुलशन ने कुछ दिनों पहले ही एक टेली कम्युनिकेशन कंपनी में फाइबर केबल लगाने का काम शुरू किया है. मंगलवार को वह बिग बाजार के पास फाइबर केबल लगा रहा था, तभी उसे करंट लगा और वह सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा.















