
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव में एक तेज रफ्तार बोलेरो संख्या जेएच05एपी – 5185 डिवाइडर पर चढ़ गई. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक को घेर लिया. सूचना पाकर सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची. इधर स्थानीय लोगों ने भी जमकर हंगामा शुरू कर दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

पुलिस ने लोगों को शांत कराया. स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो साकची से कदमा की ओर जा रही थी, जो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इधर, बिष्टुपुर गोलचक्कर के पास भी एक ट्रक अनियंत्रित होकर बैरियर तोड़कर घुस गई. घटना के बाद सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. पुलिस ने दोनों घटनास्थल से रोड क्लियर करा लिया है.





