
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित गुरुद्वारा के पास शुक्रवार को घर पेंट कर रहे 60 वर्षीय अलक प्रधान बांस टूटने से गिरकर घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हे इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. इधर सूचना पाकर घायल के परिजन भी टीएमएच पहुंचे.
घायल के परिजनों ने बताया कि अलक प्रधान पेंटिंग का काम करते है. दो तीन दिनों से वे जुगसलाई गुरुद्वारा के पास प्रीतम सिंह के घर पर पेंटिंग का कार्य कर रहे है. प्रीतम सिंह द्वारा किसी तरह की सेफ्टी भी नहीं दी गई है. शुक्रवार को काम करने के दौरान बांस अचानक टूट गई जिससे उपर काम कर रहे अलक प्रधान नीचे गिर गए. उन्हे अंदरुनी चोटें आई है.

इघर सूचना पाकर प्रीतम सिंह भी अस्पताल पहुंचे और इलाज में होने वाले खर्च का वहन करने की बात कही. फिलहाल अलक प्रधान का इलाज टीएमएच में चल रहा है उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है. इस संबंध में अब तक किसी तरह का कोई एफआइआर दर्ज नहीं किया गया है.






