
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत बीओसी गैसेस के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार महिला को धक्का मार दिया, घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया. घटना इतनी दर्दनाक थी कि महिला की मौत मौके पर ही हो गई. महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. महिला की पहचान परसुडीह के गोल पहाड़ी निवासी 35 वर्षीय दीपा कौर के रूप में की गई है. मृतिका के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

मिली जानकारी के अनुसार दीपा कौर मानगो स्थित अपने कार्यालय जा रही थी. बीओसी गैसेस के पास पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. फिलहाल पुलिस वाहन की पहचान में जुटी हुई है. बता दें कि 2 दिन पहले ही बर्मामाइंस के आरडी टाटा गोल चक्कर के पास सड़क दुर्घटना में बापी महतो नामक व्यक्ति ने भी अपनी जान गवा दी थी, यहां आए दिन सड़क दुर्घटना में मौत होती रही है जिसकी सुद लेने वाला कोई भी नहीं.
















