जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 37 वर्षीय सुशील शाह की मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुशील अपनी गाड़ी से तेज रफ्तार में जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क किनारे लगे एक पोल से जा टकराई. हादसा इतना जोरदार था कि सुशील गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद पास में मौजूद एक ऑटो चालक और पुलिस मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने सुशील शाह के पास से पैन कार्ड से पहचान की है फिलहाल पुलिस ने शव एमजीएम अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है.




