जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध खनन एवं परिवहन नियंत्रण को लेकर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बीती रात करीब 11:30 से 02:00 बजे तक पटमदा सीओ एवं कमलपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए प्रखंड के ग्राम कुमीर एवं महुलतल में जांच अभियान चलाया. इस दौरान गिट्टी लदे 04 ट्रक जब्त किए गए. बताया गया है कि सभी वाहन बंगाल नंबर के थे. वाहनों को जब्त कर कमलपुर थाना में रखा गया है. साथ ही अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.












