जमशेदपुर : परसुडीह थानांतर्गत हालुदबनी स्थित दुकान में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दुकान की छत काट कर चोरों ने करीब 40 रुपये के सामान पर हाथ साफ किया है. बताया जाता है कि इसमें करीब 12 हजार रुपये नगद थे. दुकान का नाम प्रकाश स्टोर बताया जाता है. (नीचे भी पढ़ें और देखें CCTV फुटेज)
दुकानदार ने बताया कि सुबह दुकान आकर उन्होंने देखा तो दुकान की छत को काट दिया गया था. उसके बाद देखने पर पता चला कि गल्ले से करीब 12 हजार रुपये गायब थे. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
उन्होंने बताया कि दुकान से चोरों ने कैडवरीज चॉकलेट समेत अन्य महंगे सामानों की चोरी कर ली है. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.












