जमशेदपुर: आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति चुनाव संचालन समिति की एक बैठक चुनाव संचालन समिति के मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में आदिवासी मुंडा भवन सीतारामडेरा में संपन्न हुई.इस बैठक में आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति का पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव नियमावली पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि समाज का चुनाव सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के नियमों के अनुसार किया जाएगा, जो दुर्गा पूजा के बाद अक्टूबर में होगा.बैठक में चुनाव संचालन समिति के मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा ने कहा कि आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति का चुनाव, पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

बैठक में धन्यवाद ज्ञापन बीएन पातर ने किया.बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी मुंडा समाज के लिए निवर्तमान अध्यक्ष नंदलाल पातर, चुनाव संचालन समिति के मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा, संयोजक भोलानाथ पातर, दुबराज नाग, श्रीमति गीता मुंडा, प्रकाश सांडिल ,काजू सांडिल, संजय मुंडा, मुखिया सुनीता नाग, मनोज मुंडा, देवराज मुंडा, प्रकाश सांडिल, गंगाधर मुंडा, शैलेंद्र सामंत, राजश्री नाग, द्रौपदी मुंडा, सुलेखा सांडिल, सीमा मुंडा, दुर्योधन मुंडा, विकास सामंत, पार्वती मुंडा, रोशन मुंडा, प्रदीप मुंडा, विशाल मुंडा, महेश नाग, संजय मुंडा, कार्तिक सामंत, तारकनाथ मुंडा, रामधन बासा, पप्पू शंख, शंभू मुंडा, समीर नाग, कार्तिक सामंत, हराधन पातर, पूजा नाग, सोना , रोशन नाग, संतोष सामंत आदि शामिल हुए.



