
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एडीएम नंदकिशोर लाल जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के साथ जुबिली पार्क पहुंचे. जहां दोनों अधिकारियों ने पार्क में पिकनिक मनाने पहुंचे सैलानियों को मास्क लगाने और पार्क में खाना नहीं खाने की अपील की. विदित रहे कि लगातार पूर्वी सिंहभूम में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार सार्वजनिक स्थलों पर औचक जांच और जागरूकता अभियान चला रहे है. साथ ही लोगों से कोरोना से बचाव की अपील भी कर रहे हैं. इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर कोरोना टेस्ट भी तेज कर दी गई है.




