• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 3, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur administration meeting : दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur administration meeting : दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम और घाटशिला, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त जेएनएसी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, अपर उपायुक्त, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीएसपी ट्रैफिक समेत अन्य वरीय पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कंपनी प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे. बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पूजा आयोजन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई. जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का विभिन्न पूजा पंडालों एवं प्रमुख स्थलों पर आवागमन होता है. ऐसे में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, विसर्जन घाटों की तैयारी, पहुंच पथ मरम्मत तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें. उन्होंने पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था, आपातकालीन मार्ग तथा आवश्यक सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

यातायात व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रमुख पूजा पंडालों, मुख्य सड़कों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया. पार्किंग स्थलों का समुचित निर्धारण, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था तथा आवश्यकता के अनुरूप यातायात डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं के वाहनों के परिचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. नगर निकायों को पूजा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, कचरा उठाव, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. भीड़ वाले क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने तथा पूजा अवधि के दौरान नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया. (नीचे भी पढ़ें)

विद्युत विभाग एवं संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों को पूजा पंडालों तथा सार्वजनिक स्थलों पर विद्युत सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने, खुले एवं असुरक्षित तारों की जांच तथा किसी भी संभावित जोखिम को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया गया. साथ ही, निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने को कहा गया. बैठक में अग्निशमन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. प्रमुख पूजा स्थलों पर आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को तैयार रखने पर बल दिया गया. अस्पतालों एवं स्वास्थ्य सेवाओं को भी आवश्यकतानुसार अलर्ट मोड में रखने तथा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया.
उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों से प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा प्रशासन एवं पुलिस के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार से रूट का विचलन नहीं हो, विसर्जन घाटों में वॉलंटियर की प्रतिनियुक्ति रहे ताकि पुलिस-प्रशासन को आवश्यक सहयोग मिल सके. नगर निकाय के पदाधिकारियों एवं जुस्को प्रबंधन को भी विसर्जन घाटों में सभी तैयारी ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया गया. बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा पूजा अवधि के दौरान आपसी समन्वय के साथ सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

jharkhand dhanbad court-धनबाद कोर्ट का 22 साल बाद आया फैसला, गैंग्स्टर फहीम खान के घर पर फायरिंग मामले में दोषियों को उम्रकैद की सजा
खबर

jharkhand dhanbad court-धनबाद कोर्ट का 22 साल बाद आया फैसला, गैंग्स्टर फहीम खान के घर पर फायरिंग मामले में दोषियों को उम्रकैद की सजा

October 3, 2026
jamshedpur police action- साकची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार बदमाश ‘दाना’ को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
खबर

jamshedpur police action- साकची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार बदमाश ‘दाना’ को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

October 3, 2026
Jharkhand weather update : झारखंड में सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में इस दिन तक बारिश के आसार
खबर

Jharkhand weather update : झारखंड में सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में इस दिन तक बारिश के आसार

October 3, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur intuc : जमशेदपुर इंटक ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती, महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में तस्वीर पर माला पहनाकर किया याद

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News