जमशेदपुर : जमशेदपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विनोद कुमार शाह मंगलवार को कोर्ट से घर जा रहे थे. उनके साथ उनकी पत्नी की मौजूद थी. तब बागबेड़ा डीबी रोड चौक पर स्कूटी संख्या जेएच 05डीएक्स 6209 पर सवार दो अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी में धक्का मार दिया. फिर अधिवक्ता ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और उनकी पत्नी जब बीच बचाव में आई तो उनका कपड़ा भी फार दिया और उन्हें धक्का दे दिया. इसके चलते अधिवक्ता घायल हो गए हैं और बागबेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है. उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. इलाज के लिए अधिवक्ता सदर अस्पताल गए है.















