
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या के मामले का खुलासा करने जा रही है. पुलिस ने सारे अपराधियों को पकड़ने में सफलता पायी है. पुलिस को सारे अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है. पुलिस की ओर से जमशेदपुर के पुलिस कप्तान और एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने संवाददाता सम्मेलन गुरुवार की शाम 4 बजे बुलायी है. इस घटना में शामिल सारे लोगों को पत्रकारों के समक्ष लाया जायेगा और पुलिस इस पूरे कांड से राज उठाने में कामयाब हुई है. बताया जाता है कि इस हत्याकांड में शामिल पांच से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि यह कांड जमीन से जुड़ा हुआ ही मामला था जबकि जमीन के पूरे कारोबार से संबंधित तमाम राज का खुलासा जमशेदपुर की पुलिस करने वाली है. इसको लेकर जमशेदपुर के एसएसपी ने जानकारी दी है और बताया है कि इस हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर पुलिस खुलासा करने में कामयाब हुई है और शाम 4 बजे इसका खुलासा कर देंगे. साकची थाना में इसको लेकर संवाददाता सम्मेलन आहूत की गयी है.

















