
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार निवासी एक नाबालिग घर में झगड़े के बाद भाग गई थी. उसके बाद नाबालिग ने गुरुवार को घर में फोन कर बताया कि वह एक लड़के के साथ है और अब वह वापस नहीं आएगी. इसके बाद परिजनों ने कदमा थाना में हर्ष यादव नामक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग दिसंबर माह में ही घर में झगड़ा होने के बाद भाग गई थी. उसके बाद घर वालों ने काफी खोजबीन की पर वह नहीं मिली. गुरुवार को उसने घर में फोन कर सारी बातें बतायी. फिलहाल पुलिस नाबालिग को वापस लाने के लिए छानबीन कर रही है. इधर पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र से भी एक नाबालिग के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में परिजनों ने खेराईघुटू निवासी डोमन मुर्मू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.




