जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन (मानगो शाखा)के तत्वावधान में डिमना रोड स्थित श्री राजस्थान भवन में अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 अत्यंत श्रद्धा,उमंग और भव्यता के साथ बनाया गया. पूरा परिसर ‘महाराजा अग्रसेन की जय’ और ‘माता माधवी की जय’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा. कार्यक्रम में समाज के बच्चों, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठजनों ने भारी संख्या में सपरिवार शामिल होकर एकता और सौहार्द का परिचय दिया.कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ संध्या 6:45 बजे मुख्य अतिथियों एवं शाखा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा कुलपिता महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी माता माधवी के चित्रपट के समक्ष विधिवत दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और सामूहिक आरती के साथ हुआ.जयंती समारोह को मनोरंजक बनाने के लिए विभिन्न आयु वर्गों के लिए रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया. परिणामों की घोषणा के उपरांत विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.(नीचे भी पढ़े)

प्रतियोगिता: नाक संभाल के (5 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए), प्रतियोगिता: चुनरी की गांठ, फुग्गे की ठाठ संयोजिका: संजना अग्रवाल, प्रतियोगिता: ग्लास में अटका, पानी में भटका, संयोजिका: नीतू अग्रवाल, प्रतियोगिता: बच के रहना रे बाबा, फूटेगा फुग्गा (15 वर्ष से ऊपर) संयोजक: पायल-गगन रुस्तगी, ‘नंबर कटेगा शोर मचेगा’एवं ‘फिल्मी चक्कर’कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रख्यात भजन गायक प्रेम अग्रवाल द्वारा संचालित सत्र रहा. उनके चुटीले और कुशल मंच संचालन में आयोजित‘नंबर कटेगा शोर मचेगा’ और ‘फिल्मी चक्कर’ प्रतियोगिताओं ने पूरे वातावरण में ऊर्जा और उत्साह भर दिया. सभी आयु वर्ग के लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया और सही उत्तर देने वाले दर्जनों प्रतिभागियों पर उपहारों की वर्षा की गई.(नीचे भी पढ़े)

बुजुर्गों एवं वरिष्ठजनों का वंदनअग्रवाल समाज की गौरवशाली परंपरा और संस्कारों का निर्वहन करते हुए समाज के वयोवृद्ध एवं मार्गदर्शक वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. वरिष्ठजनों ने युवा पीढ़ी को कुलपिता अग्रसेन जी के एक ईंट, एक रुपया’के सिद्धांत,आदर्शों और समाज सेवा के पथ पर अग्रसर रहने का मंगल आशीर्वाद दिया.विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रमुखों की गरिमामयी मौजूदगी इस पावन अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधियों ने सपरिवार शिरकत कर अपनी शुभकामनाएं दीं.सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया, हर्ष बाकरेवाल, पुनीत कांवटिया, अंशुल रिंगसिया, लिप्पू शर्मा, अनिल मोदी, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका, प्रदेश महासचिव अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, कमल किशोर व पूरी टीम, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मंटू अग्रवाल, महामंत्री बिमल बाकरेवाल, कोषाध्यक्ष राजेश गर्ग एवं पूरी जिला टीम, मारवाड़ी सम्मेलन, साकची शाखा के शाखा अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, महामंत्री बबलू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी, कुशल गनेड़ीवाल, पटवारी जी,श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर के चेयरमैन गगन रुस्तगी, अध्यक्ष ललित डाँगा, महासचिव बिस्सू नरेड़ी, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष मदन अग्रवाल, प्रवीण भालोटिया, महेश सिंघानिया, विवेक पुरिया, मनीष सिंघानिया, संदीप बजाज, धीरज चौधरी, मनोज खेमका, सुरेन्द्र शारडा, दीपक जैन, टिंकू बिनानी, बंटी अग्रवाल, प्रदीप बिदासरिया, विमलेश अग्रवाल, पायल रुस्तगी, पुष्पा देवी डांगा, उमा डांगा, रेणु बजाज, मेघा सिंघानिया, ऋतिक चौधरी, कंचन सहित प्रमुख समाजसेवी दीपक भालोटिया,संतोष अग्रवाल,अरुण बाकरेवाल, ओम प्रकाश रिंगसिया,बजरंग लाल अग्रवाल,अधिवक्ता कैलाश अग्रवाल,अशोक मोदी, विवेक चौधरी,दीपक रामुका, सांवर लाल अग्रवाल,दीपक पारीक,संतोष गर्ग,आनंद अग्रवाल,मोहन लाल अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल (मिट्ठू) आदि मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)
सफल आयोजन में इनका रहा सराहनीय योगदान:महोत्सव को ऐतिहासिक और सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष ललित डांगा, महासचिव नरेश चौधरी एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज केजरीवाल का कुशल नेतृत्व रहा. इसके अतिरिक्त व्यवस्था संचालन में विजय अग्रवाल,महाबीर अग्रवाल, तुलसी खेमका,विजय तुलस्यान,कृष्णा झुनझुनवाला, महेश चौधरी,राजेश बाकरेवाल,बिनोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल,विजय खेमका, जसवंत खेमका,महेश साहा, सुरेश अग्रवाल,राजेश गढ़वाल, सीमांत अग्रवाल,लाला जोशी, संजय अग्रवाल,आशा अग्रवाल, राधा केजरीवाल, उमा डांगा सहित समाज के युवा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा.(नीचे भी पढ़े)
स्वादिष्ट हाइ-टी एवं सुरुचिपूर्ण व्यंजन: कार्यक्रम के उपरांत सभी आगंतुकों और परिजनों के लिए लजीज व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी. अतिथियों ने क्रिस्पी पानी-पूरी (गोलगप्पा), गरमा-गरम दक्षिण भारतीय इडली-डोसा, टिकिया चाट,लजीज जलेबी, पॉपकॉर्न,कॉटन कैंडी (बुढ़िया के बाल),कॉफी,कोल्डड्रिंक और विभिन्न फ्लेवर की आइसक्रीम का जमकर लुत्फ उठाया.
कार्यक्रम के अंत में शाखा महासचिव नरेश चौधरी ने उपस्थित सभी अग्र-बंधुओं, मातृशक्ति,सहयोगी संस्थाओं और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया. राष्ट्रगान और सामूहिक मंगलकामना के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ.




