जमशेदपुर : राज्य में सूखे की आहट को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा ने राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए किसानों को प्रति हेक्टेयर 10 हजार रुपये मुआवजा देने, केंद्र सरकार की योजना किसान समृद्धि योजना लागू करने और पूर्ववर्ती रघुवर सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ राज्य के किसानों को देने की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)

इसको लेकर शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष मोचीराम बावरी के नेतृत्व में जिले के उपायुक्त से मिलकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है. श्री बावरी ने बताया कि राज्य में अल्पवृष्टि की वजह से खेतिहर किसानों के समक्ष दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. ऐसे में किसानों के हित को देखते हुए राज्य सरकार उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करें.



