
जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग द्वारा आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मंडल एवं आशुतोष गोस्वामी को आंदोलनकारी के रूप में चिन्हित किये जाने पर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने सम्मानित किया है. आजसू ने ना सिर्फ अलग झारखंड राज्य आंदोलन को गति दी बल्कि इसे मुकाम तक पहुंचाया. आजसू के ही प्रतिनिधियों ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री अटल जी और लालकृष्ण आडवाणी से मिलकर, तथ्यों और तर्कों के साथ अलग झारखंड राज्य की मांग को रखा. जिसके बाद अलग राज्य का गठन हुआ. इस लड़ाई में आजसू ने अपने कई आंदोलनकारियों को भी खोया. खुद के निर्माण के समय, झारखंड के निर्माण में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले झारखंड आंदोलनकारी आज गुमनामी की जिंदगी जी रहें, उन्हें वो मान और सम्मान नहीं मिला, जिसके वे असली हक़दार थे. उनके सपनों को पूरा करना तथा उन्हें मान-सम्मान दिलाना ही हमारा मूल उद्देश्य है. उक्त बातें अखिल झारखण्ड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग द्वारा आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मंडल एवं आशुतोष गोस्वामी को आंदोलनकारी के रूप में चिन्हित किये जाने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही. इस अवसर पर मुख्य रूप से आनंद टी.राव, विश्वास उरांव, अशोक कच्छप, पंकज तिवारी, गौतम सिंह, नीरज वर्मा, ज्योत्सना केरकेट्टा, नीतीश सिंह, अभिषेक शुक्ला, अभिषेक झा, आशुतोष, प्रशांत पाठक, बबलू महतो, विकाश महतो ने बनमाली मंडल एवं आशुतोष गोस्वामी जी को बधाई दी.




