जमशेदपुर : अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की जमशेदपुर महानगर इकाई की नई कार्यकारिणी का रविवार को गठन किया गया. परिषद् की तुलसी भवन में आयोजित बैठक के बाद परिषद् की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नई कमेटी में शहर के प्रसिद्ध कवि शैलेंद्र कुमार पांडेय ‘शैल’ को महानगर इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजेंद्र प्रसाद सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष एवं सूरज सिंह राजपूत को महामंत्री बनाया गया है. इनके अलावा राजेंद्र साह राज, संतोष कुमार चौबे, ममता सिंह एवं निवेदिता श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, सोनी सुगंधा को मंत्री, अनिता निधि, नीलम पेड़ीवाल एवं भोगेंद्र झा को सह मंत्री एवं रीना सिन्हा एवं अरुण कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
मनीष सिंह वंदन एवं लक्ष्मी सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जबकि उपासना सिन्हा, वीणा पांडेय भारती, माधवी उपाध्याय, नीलांबर चौधरी, शशि ओझा, पूनम सिंह, आरती श्रीवास्तव, सबिता सिंह मीरा, सुष्मिता मिश्रा एं बालकृष्ण मिश्र को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है. इनके अलावा ब्रजेंद्र नाथ मिश्र, मामचंद अग्रवाल, हरिकिशन चावला, सुशील साहिल, सुरेश चंद्र झा, दीपक वर्मा एवं विदयलक्ष्मी वेदुला को परामर्श मंडल का सदस्य नियुक्त किया गया है.














