जमशेदपुर : देश में नये वायरस एच3एन2 ने चिंताएं बढ़ा दी है. वैसे अब तक इसके कंफर्म केस जमशेदपुर में नहीं मिले है, लेकिन करीब पांच माह बाद रविवार को एक 86 वर्ष के टेल्को निवासी व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह व्यक्ति काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती था और वह कोरोना पोजिटिव था. 15 ग़क्तूबर 2022 को कोरोना से एक मरीज की अंतिम बार मौत हुई थी. इस तरह से अब तक जिले में कोरोने से 1142 लोगों की मौत हो चुकी है. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी ओर, कोरोना के एक्टिव केस की संख्या दो के करीब है. वहीं एच3 एन2 इंफ्लूएंजा के संदिग्ध मरीजों की संख्या में तेजी से आ रही है. एमजीएम और टीएमएच में वायरस की जांच शुरू कर दी गयी है. लगातार वायरस की जांच की जा रही है. इसको लेकर अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है. अस्पतालों में भी इसके लिए बंदोबस्त करने को कहा गया है. दूसरी ओर, अस्पतालों में लगातार मरीजों की ंसख्या बढ़ रही है. सिर्फ 72 घंटे में ऐसे संदिग्ध 2679 मरीज आने की जानकारी मिली है.



