
जमशेदपुर : नानक नगर रेल पटरी के पास चर्च बनाकर भोले-भाले गरीब और कमजोर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. यह आरोप भाजपा के जिला मंत्री मंजीत सिंह ने लगाया है. उन्होंने कहा है कि नानक नगर के अगल-बगल के बस्तीवासी इससे बहुत ही परेशान हैं. इसे लेकर कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है. इस संबंध में आज मंजीत सिंह के नेतृत्व में गोलमुरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार को एक ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, भाजयुमो गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, अमरेंद्र कुमार, भाजपा नेता हरेराम यादव, अमरेंद्र कुमार, अप्पा राव, देबाशीष झा, कुलवंत सिंह कांते, सीनू राव, कुलजीत सिंह गोल्डी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




