जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के अपराधी अमरनाथ सिंह की दुमका जिले के बासुकीनाथ मंदिर के पास जरमुंडी थाना क्षेत्र में गोली मारकर हुई हत्या के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हत्या के दौरान उस सड़क का सीसीटीवी वीडियो निकाला है, जिसमें रेकी करते हुए लोग दिख रहे है. इसके अलावा गोली चलने की घटना और बोलेरो गाड़ी की भी पहचान हुई है, जो बिना नंबर की थी. इसके अलावा तकनीकी तौर पर मोबाइल के सारे लोकेशन के जरिये अपराधियों की पहचान हुई. इस दौरान अपराधियों को पकड़ने के लिए पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी गयी थी, जिसके बाद पुलिस को सफलता भी मील है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
इस घटना में शामिल राजा शर्मा, दीपक चौधरी, विशाल, उत्तम महतो, सतीश सिंह, सुजीत गौड़, सुरेश पाठक और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जाता है कि इन सारे अपराधियों की गिरफ्तारी बहरागोड़ा के पास की गयी, जब वे लोग हत्या के बाद शहर में प्रवेश करने वाले थे. हालांकि, जमशेदपुर या दुमका पुलिस गिरफ्तारी को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी है. बताया जाता है कि इन सारे अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद कर लिया गया है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
ये सारे अपराधियों से पूछताछ की गयी है और दुमका पुलिस उनको लेकर चली गयी है. पुलिस जल्द ही इसका खुलासा करने वाली है. बताया जाता है कि दुमका में शुक्रवार को ही नये एसपी ने प्रभार संभालने के बाद अपराधियों को गिरफ्तार किया है. अमरनाथ सिंह की हत्याकांड का सारा राज उगलवाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने सीसीटीवी में पाया है कि लगातार रेकी की जा रही थी और कहीं न कहीं से उनके अपने ने ही उनके साथ रहते हुए विरोधी गैंग को सारी सूचनाएं दी और फोटो भी भेजकर सारी जानकारी देकर हत्या करायी है. इस पूरे कांड का खुलासा पुलिस करेगी. अमरनाथ सिंह के साथ उस वक्त मौजूद चार लोगो को पुलिस हिरासत में रखी हुई है.



