जादूगोड़ा : जमशेदपुर की आस्था नामक सस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को नरवा पहाड़ स्थित केड़ो सिद्धू-कान्हू मेमोरियल स्कूल में 50 से अधिक फलदार किस्म के पौधे लगाए गए. वहीं अभिभावकों समेत बच्चों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि, साहित्यकार डॉक्टर सी भास्कर राव ने कहा कि स्कूली बच्चे पर्यावरण का महत्व समझें व पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में अशोक, अमरूद, नीम समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. इधर इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य बनवारी दास ने टाटा मोटर्स के अधिकारियों की संस्था आस्था की सोच की सराहना की तथा कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही देश बचेगा. (नीचे भी पढ़ें)
पौध रोपण कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के अधिकारियों की संस्था आस्था के अध्यक्ष सुमन सिन्हा, महामंत्री प्रशांत कृष्णन, सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ आनंद, जमशेदपुर के साहित्यकार डॉ सी भास्कर राव, उनकी की पत्नी डॉ सूर्या राव, पार्थों भट्टाचार्य, दीपिका बनर्जी, एमएस सिंह, विजयालक्ष्मी, अनीता सिंह, इंदिरा पांडे, पीपी हनुमंत राव, वहीं विद्यालय प्रबंधन की ओर से सचिव रोडेया सोरेन, विद्यालय प्राचार्य बनवारी दास, विद्यालय उपाध्यक्ष डोमन टूडू, गोदाई भूमिज, विद्यालय सह सचिव भुटका बयार बेसरा, सुनाराम सोरेन, बुधराम हेंब्रम, सुशील सोरेन समेत ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.



